पीएम मोदी की यूरोप यात्रा की शुरुआत Nice से, टेक्नोलॉजी और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस

News
📅 june 15, 2026 • 11:00 PM

"पीएम मोदी की यूरोप यात्रा की शुरुआत Nice से, टेक्नोलॉजी और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस"

"Nice के अलावा फ्रांस दौरे में Evian और Paris भी जाएंगे पीएम मोदी, ट्रंप से द्विपक्षीय मुलाकात की संभावना.

पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा की शुरुआत Nice से, टेक्नोलॉजी और सहयोग पर फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (13 जून 2026) की शाम फ्रांस के Nice पहुंचे। यह उनकी छह दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा का पहला पड़ाव है।

प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा का मुख्य आकर्षण फ्रेंच रिवेरा में आयोजित होने वाला टेक समिट ‘Bharat Innovates 2026’ है, जिसका उद्घाटन वह रविवार (14 जून 2026) को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ करेंगे।

सरकार के अनुसार इस टेक कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के डीप-टेक स्टार्टअप, उच्च शिक्षा संस्थानों और अन्य क्षेत्रों को एक साथ लाना है, ताकि रिसर्च, टेक्नोलॉजी विकास, निवेश और तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा दिया जा सके।

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत का नेतृत्व करेंगे। इस चर्चा में रक्षा, टेक्नोलॉजी, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात होने की उम्मीद है।

इसके अलावा अमेरिका और इजरायल के ईरान के साथ चल रहे तनाव जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि एक समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर होने की संभावना है।